*श्री श्री अष्टपहरी नाम महायज्ञ धौंराभांठा में सम्पन्न...*
अशोक सारथी, न्यूज धौंराभांठा :- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धौंराभांठा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ श्री श्री अष्टपहरी महायज्ञ का अनुष्ठान किया गया था। जिसमें विभिन्न ग्रामों से किर्तन मंडली ने भाग लिया था।
कार्यक्रम की शुरुआत 11 मई की शाम को भव्य कलशयात्रा के साथ किया गया। 12 मई को सुबह शुभ मुहूर्त में पुरोहित द्वारा पूजा में बैठने वाले यजमनों के सानिध्य में श्री चैतन्य महाप्रभु की विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात सुबह 11बजे महामंत्र नाम ऊच्चारण शुरू किया गया। नाम ऊच्चारण उपरांत बारी बारी निर्धारित समय अनुसार विभिन्न ग्रामों से पधारे किर्तन मंडलीयों के द्वारा एकण्ठ होकर लगातार शुरुआत से आठ पहर तक महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण ,कृष्ण कृष्ण हरे हरे , हरे राम हरे राम राम हरे हरे अपने अपने अंदाज में किर्तन गा कर चैतन्य महाप्रभु की जयकारा किया गया। किर्तन मण्डली तमनार से 2 किर्तन मण्डली, नावापारा, बैगापारा, नागरामुड़ा, आमगांव एवं गांव के महिला व पुरूष किर्तन मण्डली कार्यक्रम में शामिल हुए थे। श्रुति विवेक बेहरा द्वे, अमरनाथ राठिया, बुलाराम राठिया, लुकेश्वर बेहरा, नंदलाल प्रधान, निरंजन खम्हारी पूजा में बैठने वाले जयमान थे। 13 मई को महामंत्र नाम अष्टपहरी के आठवें प्रहर पर छोड़ा गया। दोपहर 4 बजे से नगर भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, सभी घरों के दरवाजे पर रंगोली आरती दिपक जलाकर चैतन्य महाप्रभु की पूजा अर्चना किया गया। जिसमें छ: किर्तन मण्डली भाग लिया था। नगर भ्रमण उपरांत दही हण्डी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया, तत्पश्चात भोजन महाभंडारा प्रसाद भक्तों वितरण किया गया, जिसमें समस्त ग्रामवासी एवं श्रद्धालु गण बड़े ही प्रेम पूर्वक हजारों की संख्या में उपस्थित हो कर प्रसाद ग्रहण किये।
यह कार्यक्रम समस्त ग्रामवासीयों के तनमनधन की विशेष सेवा से किया गया था। कार्यक्रम में पुरूष किर्तन मण्डली धौंराभांठा के कार्यकर्ताओं का अष्टपहरी में पूर्ण भूमिका रहा।