*11 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यालयों में ताले लगे* *कर्मचारी अधिकारी 3दिवसीय हड़ताल पर*
News - khabar gharghoda tamnar - डिजिटल न्यूज़ 29-December-2025 Aagaj ki Aawaj - 9269214000

घरघोड़ा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 3दिवसीय हड़ताल पर 29,30 एवं 31दिसम्बर तक घरघोड़ा तहसील के कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं, सभी ऑफिसों में तला बंदी दिखी,घरघोड़ा में हड़ताल का जबरजस्त असर है, शासन के समक्ष लगातार अपनी मांगों का ज्ञापन दे रहे थे ,परंतु निराकरण न होने के कारण निश्चित कालीन हड़ताल पर सब को जाना पड़ा। छ ग़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायगढ़ के जिला शाखा अध्यक्ष एवं घरघोड़ा फेडरेशन के संयोजक संतोष पाण्डेय ने बताया मांग इस प्रकारक है 1 केंद्र के समान महंगाई भत्ता कर्मचारी एवं पेंशनरों को देय तिथि से 2, डी ए एरियस की राशि कर्मचारियों के जी पी एफ खाते में समायोजित करना, 3 सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए,4 लिपिको,शिक्षकों,स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास सहित विभिन्न संवर्गो का वेतन विसंगति दूर करने पिंगुआ कमेटी का रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए,5 प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गड़ना करना करते हुए संपूर्ण लाभ दिया जाए, पंचायत सचिवों का शासकीय कारण करना, 6 सहायक शिक्षकों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समय मान वेतनमान दिया जाए, नगर निकाय के कर्मचारियों का नियमित मासिक वेतन एवं समय बद्ध पदोन्नति किया जाए,7 अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10% का सीलिंग शीतलीकरण किया जाए,8 प्रदेश में कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू किया जाए, 9 अर्जित अवकाश का नगदी कारण 300 दिन किया जाए, 10 दैनिक अनियमित संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए, 11, सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्ति 65 वर्ष किया जाए, कट मांगों का ज्ञापन सभी कर्मचारी एकत्र होकर माननीय मुख्यमंत्री मुख्य सचिव को घरघोड़ा तहसील में दिया गया इस अवसर पर सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी कर्मचारी भवन में एकत्र हुए और तहसील कार्यालय गए ज्ञापन देने कोई ज्ञापन लेने के नहीं मिला इससे प्रतीत होता है कि आंदोलन कितना सफल है इस अवसर पर दभिनव सिंह,संतोष पांडे रोहित डनसेना, अश्वनी दर्शन, मंगलेश्वर महंत ,आशीष शर्मा, बाबूलाल धृतलहरे,मनोज प्रधान संजय पंडा ,हरिश्चंद्र बेहरा, वरुण गुप्ता ,विजय पडा, अखिलेश मिश्रा,प्रियंक दुबे ,मोहन चौहान,संजीव पटेल,प्रमोद गुप्ता, संजय पैंकरा,रोशन पंडा,गुलाब चौहान लाल साय लकड़ा,अशोक महापात्री,पीला राम लहरे,मिल कंठ गुप्ता,कमलेश पंडा,आकाश कुर्रे, शंभू पटनायक मनोज पंडा,ईश्वर विशी,विष्णु पैंकरा,लखन साहू,चंदू लाल चौहान बहुत संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Website : https://khabargharghodatamnar.com/app/news/detail/3953