*छत्तीसगढ़ के श्याम रंजन सिंह ने आई आई टी मुंबई में पाया दाखिला, पिता राजीव रंजन सिंह ने जाहिर की खुशी* *स्थान: घरघोड़ा, छत्तीसगढ़ | दिनांक: 6 जुलाई 2025*
News - khabar gharghoda tamnar - डिजिटल न्यूज़ 06-July-2025 Aagaj ki Aawaj - 9269214000

घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ की धरती से निकले होनहार छात्र श्याम रंजन सिंह ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग परीक्षा JEE (Advanced) 2025 में सफलता प्राप्त कर आई आई टी मुंबई में बी टेक (Computer Science & Engineering) में दाखिला हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। श्याम की इस अभूतपूर्व सफलता पर उनके पिता राजीव रंजन सिंह ने हर्ष जताते हुए कहा कि – "यह पल हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। श्याम की मेहनत और लगन ने हमारे सपनों को साकार किया है। वह हमेशा से कुछ बड़ा करना चाहता था और आज उसने यह साबित कर दिया कि मेहनत से कोई भी सपना पूरा हो सकता है।" 2 जुलाई 2025 को जारी ऑफर लेटर के अनुसार, श्याम को IIT Bombay में अनंतिम रूप से प्रवेश प्रदान किया गया है। वे 21 जुलाई से शुरू हो रहे ओरिएंटेशन सत्र में भाग लेंगे और 28 जुलाई से उनकी नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी। श्याम की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षकों, साथियों और समाज के प्रबुद्धजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयाँ दी हैं। श्याम की यह सफलता प्रदेश के हजारों छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई है, यह दिखाता है कि छोटे कस्बों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

Website : https://khabargharghodatamnar.com/app/news/detail/3933