*तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से, एक मासूम की दर्दनाक मौत,घटना में अन्य चार घायल हैं...*
News - khabar gharghoda tamnar - डिजिटल न्यूज़ 17-May-2025 Aagaj ki Aawaj - 9269214000

अशोक सारथी, न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत कसडोल के घटोरिया मंदिर के पास शनिवार की सुबह तेज रफ़्तार ट्रेक्टर अनियत्रित होकर पलटने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई । वहीं उसके माता पिता के साथ कुल 4 व्यक्ति घायल हो गए हैं, उक्त मामला तमनाऱ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कसडोल निवासी बसंत धनवार 26 वर्ष अपने पत्नी आहिल्या धनवार 24 वर्ष और अपने दो साल के बच्चे तरुण धनवार के साथ मिट्टी कटिंग काम के लिए निकले थे। इस दौरान सुबह 8 बजे जब वे कसडोल घटोरिया मंदिर के समीप पुल के पास पहुंचे वाले थे की अचानक ट्रेक्टर चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वे चलती ट्रेक्टर से कूद गया। जिससे ट्रेक्टर पलट गया। इस घटना में अधिक चोट लगने की वजह से मासूम बच्चे तरुण धनवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके माता- पिता घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Website : https://khabargharghodatamnar.com/app/news/detail/3921