स्व. अभिषेक पंडा की प्रथम पुण्य तिथि 20 दिसंबर को विशाल रक्त दान शिविर घरघोड़ा में। | |
![]() |
|
News -
![]() |
|
|
|
घरघोड़ा : "रक्त दान महादान ; आओ ! अपने रक्त से किसी की जान बचावें " को ध्येय मानते हुए घरघोड़ा नगर में स्व. अभिषेक पंडा के प्रथम पुण्य तिथि पर बीस दिसंबर शुक्रवार को घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिन ग्यारह बजे से चार बजे तक विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें नगर सहित जिले के समीपस्थ विकासखंडों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से इस जन जागरुक लोक कल्याणकारी महाभियान से जुड़ने को अपील करते हुए सर्व धर्म समाज के संवर्ग से जुड़ने की बात कही है। चूंकि स्व. अभिषेक पंडा जन मानस के मध्य लोगों के मध्य प्रिय रहे है एवं अल्पायु में ही धार्मिक सामाजिक सह राष्ट्रीय राजनीतिक विचारधार के साथ मिलकर कार्य किया। बीस दिसंबर को आयोजित विशाल रक्त दान शिविर को सफल बनाने की अपील मो. शकील अहमद रितेश शर्मा मनोज निषाद यश सिन्हा रोशन महंत धनेश्वर शर्मा अजय पंडा राजीव पंडा विनायक गोलू हलवाई विवेक पंडा आदि ने सामूहिक रूप अपील की है। उक्त रक्त दान शिविर में शालाओं में संचालित एन. सी .सी. राष्ट्रीय सेवा योजना आदि के युवाओं प्रभारियों सहित साहित्यिक धार्मिक संस्था, बुद्धिजीवी संवर्ग ,समस्त सामाजिक संवर्ग प्रतिनिधियों से भी जन जागरण के महाअभियान से स्वस्फूर्त रूप से भाग लेने की अपील आयोजक विजय पंडा ने की है।
|
|
Website : https://khabargharghodatamnar.com/app/news/detail/3899 | |